मनोरंजन
रिलीज हुआ ‘मिर्जापुर, द मूवी’ का दमदार टीजर

मुंबई। सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) का पहला टीजर जारी कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म ओटीटी की दुनिया से निकलकर सिनेमाघरों तक पहुंचने वाली फ्रेंचाइजी का नया अध्याय होगी।
टीजर में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना और गोलू जैसे लोकप्रिय किरदारों की झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता रवि किशन की एंट्री भी दिखाई गई है, जबकि जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में सत्ता, बदले और अपराध की वही पुरानी दुनिया पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर दिखाई गई है।


