छत्तीसगढ़राज्य

दो दिनों से बढ़ी गर्मी, 27 जून से होगी बारिश, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि 27 जून से प्रदेशभर में मानसून फिर सक्रिय होगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई। कुसमी, बस्तर और बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर और गीदम में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे कई इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई, हालांकि अधिकांश जिलों में उमस बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button