दिल्लीराज्य

पति ने पत्नी को मारी गोली, इन बातों का विवाद, जानें वजह

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मामला दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी क्षेत्र का है। वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति शुभम का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते यह गंभीर घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े सबूतों को भी एकत्र किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति शुभम राजपूत ने आपसी विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर चार गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी क्षेत्र की है, जहां गुरुवार शाम यह वारदात हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और अक्सर झगड़े होते थे। यह भी पता चला है कि आरोपी पत्नी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button