एंटरटेनमेंटमनोरंजन

दो सबसे बड़े सुपरस्टार एक बार फिर साथ आएंगे नजर, धर्मन में मचाएंगे तहलका

साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं. दोनों दिग्गज कलाकारों की आगामी फिल्म ‘थलाइवर 173’ का आधिकारिक टाइटल रिवील कर दिया गया है. फिल्म का नाम ‘धर्मन’ रखा गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने रजनीकांत का दमदार और रहस्यमयी फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

फिल्म का पहला पोस्टर काफी दिलचस्प और सस्पेंस से भरा हुआ है. पोस्टर में रजनीकांत एक अस्पताल के कमरे में नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में सर्जरी के उपकरण दिखाई दे रहे हैं और ग्लव्स पर खून के निशान साफ नजर आते हैं. इतना ही नहीं, उनके पैरों के पास एक शख्स भी पड़ा दिखाई देता है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद खतरनाक और अनोखा होने वाला है. पोस्टर देखकर साफ है कि यह कोई साधारण डॉक्टर की कहानी नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button