दिल्लीराज्य

शादी से पहले अंत कर दी सबकुछ, साजिश करके मंगेतर को 400 फ़ीट गहरे खाई में धकेला

पुणे के पास लोहागढ़ किले की प्राचीन दीवारों के बीच, जहां पर्यटक रोमांच की तलाश में आते हैं, वहां 18 जून 2026 को एक खूनी साजिश ने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया। 26 वर्षीय युवा रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन विशाल अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल (20) के साथ उसके प्री-बर्थडे को सेलिब्रेट करने गए थे। लेकिन जो होना था, वो एक खतरनाक प्लान था।
केतन, पिंपरी-चिंचवड़ के प्रसिद्ध बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे, अपनी होने वाली दुल्हन के लिए सब कुछ कर रहे थे। उदयपुर के भव्य पैलेस में इस साल उनकी शादी तय थी – दो चार्टर प्लेन मेहमानों के लिए बुक, कुल खर्च करीब 17 करोड़ रुपये का अनुमान। केतन परिवार की रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर थे और सिया एक मसाला कारोबारी की बेटी। सब कुछ परफेक्ट लग रहा था… लेकिन सिया के मन में कुछ और ही चल रहा था। 
सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसका एक साल से चेतन बाबूलाल चौधरी (22) नाम का प्रेमी था। दोनों ने मिलकर केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस जांच के मुताबिक, ये प्लान कई हफ्तों से तैयार हो रहा था।

पहली कोशिश 31 मई को हुई जब सिया केतन को लोहागढ़ ले गई। फिर 14 जून को दोबारा ट्रेकिंग का प्लान। उस दिन सिया ने केतन को खाई के किनारे धक्का दिया। केतन ने किसी तरह झाड़ी पकड़ ली और बच गए। सिया ने तुरंत “सांप है, सांप है!” चिल्लाकर ड्रामा किया और केतन को गले लगा लिया। केतन को शक भी नहीं हुआ।

अंतिम और सफल हमला 18 जून को हुआ – सिया के जन्मदिन के बहाने। सिया और केतन किले पहुंचे। पीछे-पीछे चेतन भी पहुंच गया। एक सुनसान जगह पर दोनों ने मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। केतन की मौत हो गई। सिया ने पुलिस को फोन करके बताया कि केतन फोटो खिंचवाते समय फिसल गए। शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ केस दर्ज हुआ। 
लेकिन केतन के परिवार को शक था। पुलिस ने मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन और CCTV चेक किए। गर्मी में भी हूडी पहने एक शख्स का CCTV फुटेज आया, जो चेतन निकला। पूछताछ में दोनों ने कबूल लिया। अब दोनों पर मर्डर और क्रिमिनल कांस्पिरेसी के केस में 7 दिन पुलिस कस्टडी में हैं।

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दर्द भरे शब्दों में कहा कि अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो वो रद्द कर देते – इतनी क्रूरता की जरूरत क्या थी? सिया ने हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट भी डाली – “मेरे जन्मदिन पर मुझे तनहा छोड़ गए” – जो अब वायरल है और लोगों को गुस्सा दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button