
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.
मुख़्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है. यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संतुलन और सकारात्मकता के साथ करना सिखाता है. उन्होंने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है.


