
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर 19 जून 2026 शुक्रवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 525 सम्पतियों से 1 करोड़ 3 लाख 12440 रूपये का राजस्व वसूला. आज जोन 2 ने 71 सम्पतियों से 13 लाख 38 हजार 334 रूपये राजस्व वसूली की. इसी प्रकार जोन 4 ने 65 सम्पतियों से 12 लाख 13हजार 958 रूपये, जोन 5 ने 56 सम्पतियों से 11 लाख 25 हजार 421 रूपये, जोन 9 द्वारा 101 सम्पतियों से 17 लाख 48 लाख 326 रूपये, जोन 10 द्वारा 87 सम्पतियों से 10 56 हजार 204 की राजस्व वसूला गया. यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि 30 जून 2026 तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि पूर्ण अदायगी करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है.


