छत्तीसगढ़राज्य

कोयला चोरी का अफरा तफरी, आरोपियों को पुलिस में किया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थी आर के पाण्डेय पिता उदय नाथ पाण्डेय उम्र 45 साल निवासी न्यू लोको कॉलोनी मरहीमाता मंदिर बिलासपुर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9.06.2026 को दीपका कोल माइन्स से एफ/जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. लोखंडी के लिये मंगवाया था जो आज दिनांक 10.06.2026 को प्रात: सुबह 6 से 7 बजे के बीच0 1.CG10BQ8285 जिसका चालक उज्जैन अंसारी 02.CG12BL6247 जिसका चालक आशिक हुसैन 03. CG12BL6251 जिसका चालक फजल अंसारी है जो कोयला लेकर भाटीया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि.लोखण्डी लेकर आये जिसे लेब से चेक करने पर एफ/जी ग्रेड का कोयला नही होना पाया गया ट्रेलर चालकों से पुछताछ करने पर एफ ग्रेड के कोयला को बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं प्लांट के सुपरवाईजर के मिली भगत से अपराधिक सडयंत्र रचते हुये कोयला को चोरी कर कोयला में मिलावट कर लेकर आना बताये प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर एसीसीयू एवं माईनिंग स्टाफ के सहयोग से आरोपी 01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड, 02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड ,03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड, 04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग को घैराबंदी कर पकडा गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी पुलिस स्टाफ, एसीसीयू एवं माईनिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी 01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड
02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड
03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड
04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button