मनोरंजन

वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो की कॉमेडी वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अमोल पराशर एक बार फिर डॉक्टर के किरदार में नजर आए हैं। वह भठकंडी के हेल्थ सेंटर को बचाने की कोशिश करते हैं। वह एक आदर्श पीएचसी का खिताब हासिल करना चाहते हैं। मगर उनके रास्ते में कई रोड़े हैं।

2 मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अमोल पराशर लोगों का अच्छे से इलाज करना चाहते हैं। हालांकि उनके पास अजीबोगरीब मरीज आते हैं। उन्हें ऊपर से सरकारी दवाएं नहीं मिलती हैं। ऐसे में वह चाहते हैं कि वह आदर्श पीएचसी का खिताब जीत लें ताकि उनके स्वास्थ्य केंद्र को सभी जरूरी सामान मिल जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button