Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग से 4 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग से हड़कंप मच गया। इस दाहसे में 4 लोगों की जान चली गई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि कई मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोक्ट में लिखा कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। सीएम सम्राट ने मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।

वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि रात करीब 3 बजे, अस्पताल का आईसीयू पूरी तरह से धुएं से भर गया था। स्थिति को संभालने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भाग खड़े हुए। धुएं की वजह से आईसीयू में रुमाल बांधकर जाने पर भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button