Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद CM शुभेन्दु सरकार के कैबिनेट का आज सोमवार को विस्तार कर दिया गया है. राज्यपाल आर एन रवि और CM शुभेन्दु सरकार की उपस्थिति में 35 मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले 7 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी. इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है.

CM शुभेन्दु कैबिनेट आज के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है. नए मंत्रियों का अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button