Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थी द्वारा 13.05.2026 को अपनी सास की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर अपने किराये के मकान में ताला लगाकर पत्नी के साथ राजिम चला गया था। 19.05.2026 को शाम लगभग 05:30 बजे मोहल्ले वालों द्वारा सूचना दी गई कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है।

प्रार्थी तत्काल वापस आकर अपने मकान पहुंचा, जहां मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी की जांच करने पर सोना-चांदी के जेवरात चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विशाल अग्रवाल को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोना-चांदी के जेवर जुमला कीमती लगभग ₹1,50,000 बरामद किए गए।* मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को मिली सफलता।

आरोपी विशाल अग्रवाल को रायपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹1,50,000 मूल्य के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान चोरी के कुछ जेवर सरकण्डा निवासी सोनार राजेश सोनी को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित मशरूका भी जप्त किया गया।

आरोपी

1. विशाल अग्रवाल
पिता – पवन कुमार अग्रवाल
उम्र – 33 वर्ष
निवासी – किराये का मकान, श्याम परिसर, यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
1. राजेश सोनी (सोनार)
पिता – स्व. नारायण सोनी
उम्र – 56 वर्ष
निवासी – गया विहार, सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

घटना का संक्षिप्त विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button