Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

युवक का शव मिलने से सनसनी, गांव में भय का माहौल

धमतरी। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित कोडमूड़ में जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक पर किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए ने हमला किया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

मृतक की पहचान चौवतराम मंडावी (45 वर्ष) निवासी कोडमूड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार सुबह घर से जंगल की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह जंगल में खून के निशानों के बीच झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार शव पर गंभीर चोट और घसीटे जाने के निशान थे। इलाके में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां और मवेशियों के शिकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button