Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

शिक्षकों की कार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने जोरदार मारी टक्कर

जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बच्चों का रिजल्ट लेने जा रहे शिक्षकों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी शिक्षक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम भदरा मुख्य मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक पामगढ़ से जांजगीर बच्चों का रिजल्ट लेने जा रहे शिक्षकों की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में चार शिक्षक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद कार मालिक शिक्षक ने पामगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे की बड़ी वजह बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button