Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

गर्मी और उमस का दौर जारी, ज्यादा गर्म बिलासपुर, न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में

रायपुर. हवा में नमी की मौजूदगी लोगों को हलाकान कर रही है. गर्मी और उमस का दौर जारी है. पिछले चौबीस घंटे में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. अब रोजाना एक डिग्री के औसत से तापमान बढ़ने और तीन से चार दिनों में मध्य और उत्तर भाग में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. मई माह के अंतिम दिनों में केरल तक मानसून आने की वजह से यहां प्री-मानसून की बौछार पड़ सकती है. मई में मौसम का मिला-जुला असर रहा है. मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लक्ष्यदीप तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इन प्रणालियों के प्रभाव से 20 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में अगले चार दिनों में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button