Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार

रायपुर. मानसून से पहले राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम खुशनुमा हो गया. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अगले 4 दिनों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

रायपुर के अलावा अन्य कई जगहों पर अच्छी, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई. आमतौर पर मानसून शुरू होने के बाद यह स्थिति बनती है, लेकिन इस साल मई में मौसम बदला हुआ है. पिछले 15 दिन से लगातार प्रदेश मं बारिश और बादलों की स्थिति है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button