Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे कबीरधाम एसपी

कवर्धा । कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपने निवास स्थान से साइकिल पर कार्यालय पहुंचे तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ऊर्जा की खपत कम करने हेतु अधिक से अधिक साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाया जाए तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के समीप है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं तथा अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button