Google Analytics
दिल्लीराज्य

IPL के चलते दिल्ली मेट्रो का टाइम बढ़ा, अब देर रात तक चलेंगी ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। DMRC के अनुसार, मैच समाप्त होने के बाद दर्शकों को घर लौटने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी प्रमुख रूट्स पर मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है। अब विभिन्न लाइनों पर आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11:00 बजे से लेकर देर रात 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह व्यवस्था खासतौर पर मैच देखने आने वाले हजारों दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। DMRC ने इस बदलाव को लेकर विस्तृत टाइम टेबल भी जारी किया है, ताकि यात्री अपने सफर की योजना आसानी से बना सकें।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि IPL मैच के चलते मेट्रो सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। DMRC के अनुसार, यह बदलाव सिर्फ मैच वाले दिनों के लिए लागू रहेगा। इसका उद्देश्य मैच देखने आने वाले दर्शकों और आम यात्रियों को देर रात घर लौटने में सुविधा देना है। नई व्यवस्था के तहत अब सभी रूटों पर आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11:00 बजे से लेकर रात 1:30 बजे (डेढ़ बजे) के बीच उपलब्ध रहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button