Google Analytics
Bollywood

अंशुला कपूर जल्द करेंगी शादी, बेटी को लेकर भावुक हुए Boney Kapoor

फिल्म निर्माता Boney Kapoor की बड़ी बेटी Anshula Kapoor जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड Rohan Thakkar के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा।

जानकारी के मुताबिक, दोनों ने जुलाई में न्यूयॉर्क में सगाई की थी और अक्टूबर में ‘गोर धना’ रस्म भी पूरी कर ली है। फिलहाल शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, हालांकि शादी की तारीख अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

बेटी की शादी को लेकर Boney Kapoor भावुक नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Anshula Kapoor की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि शादी से पहले उनकी बेटी और भी प्यारी लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button