Google Analytics
दिल्लीराज्य

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

दिल्ली। लोक सभा के बजट सत्र के शनिवार को समाप्त होने के साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने से पहले कहा कि 18वीं लोक सभा के सातवें सत्र की 28 जनवरी को शुरुआत हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को ही दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। सत्र में 31 बैठकें हुईं और इसमें 151 घंटे और 42 मिनट कामकाज हुआ।

बिरला ने कहा कि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया था। सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पुरस्थापित किये गये और नौ विधेयक पारित किये गये। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने से एक दिन पहले संविधान (131वां संशोधन) विधेयक जरूरी बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। सत्र के दौरान 126 तारांकित प्रश्न पूछे गये और 226 लोक मत के मुद्दे उठाये गये। इस सत्र की कार्य उत्पादकता 93 प्रतिशत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button