Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का कहर: तापमान 43 पार, अगले तीन दिन और मुश्किल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और बस्तर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को रायपुर, माना और बिलासपुर में तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहरों में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। खासकर खुले इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया।

गर्मी से बचाव के लिए लोग कर रहे जुगाड़
तेज धूप से बचने के लिए लोग मास्क और हेलमेट का सहारा लेते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों ने धूप से बचाव के लिए खास एहतियात बरते। शहरों में दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी।

गर्म हवाओं का बढ़ा असर
मौसम में बदलाव के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाएं अब प्रदेश में तपिश बढ़ा रही हैं। पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन गर्मी का प्रभाव खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button