Google Analytics
बिहारराज्य

बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय है।

भाजपा विधायकों की अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया, जहां पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी रही। सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है कि इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब भाजपा ने सम्राट चौधरी के रूप में अपना चेहरा सामने कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button