Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

OLX पर कैमरा खरीदने के नाम पर 2 लाख की ठगी, बिहार से 2 ठग गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कैमरा खरीदने के नाम पर ₹2 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को समस्तीपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया है।

मामले में प्रार्थिया ने 2 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि OLX के माध्यम से संपर्क करने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को “ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर” बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग UPI आईडी के जरिए ₹2,00,000 की ठगी कर फरार हो गए। इस पर अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

डीसीपी (पश्चिम) संदीप पटेल और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में एडिशनल डीसीपी राहुल शर्मा तथा एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मोबाइल नंबर, बैंक खातों, CDR और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर एक विशेष टीम बिहार रवाना की गई।

समस्तीपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर दोनों आरोपियों—धीरज कुमार महतो (38) और सुबोध कुमार सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button