एक सीजन में सबसे ज्यादा Sixes लगाने वाला खिलाड़ी? देखें 5 चौकानें वाले नाम

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से यह दुनिया की सबसे बड़ी और रोमांचक टी20 लीग बन गई है। समय के साथ लीग में कई रिकॉर्ड बने, जिनमें से एक है। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है।
गेल ने यह रिकॉर्ड 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए बनाया, जब उन्होंने कुल 59 छक्के लगाए (IPL Most sixes)। यह आज भी टूटा नहीं है। गेल ने उस सीजन 15 मैचों में 733 रन बनाए थे, जिसमें एक शतकीय और सात अर्धशतक शामिल थे।
1. क्रिस गेल (59 छक्के, 2012) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गेल ने इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन किया।
2. आंद्रे रसेल (52 छक्के, 2019) – कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए रसेल गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आए लेकिन सफल नहीं हो सके।
3. क्रिस गेल (51 छक्के, 2013) – इस सीजन में उन्होंने एक ही मैच में 17 छक्के जड़े और 175 रन की पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी में से एक है।
4. जोस बटलर (45 छक्के, 2022) – राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बटलर ने शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी दिखाई।
5. क्रिस गेल (44 छक्के, 2011) – गेल ने इस संस्करण में भी आरसीबी के लिए धाकड़ प्रदर्शन किया।


