
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ करने के साथ-साथ जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, रवि मित्तल को भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

