Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

आगजनी: किसान का ट्रैक्टर व मशीन जलकर खाक, 16 लाख से अधिक का नुकसान

रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसदा नंबर 2 में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात उपद्रवियों ने एक किसान के ब्यारा (खलिहान) में आग लगा दी, जिससे वहां खड़ा ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

इस घटना में किसान को करीब 16 लाख रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button