
खल्लारी मंदिर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल टूटते ही ट्रॉली जोरदार झटके के साथ नीचे आ गिरी। इस हादसे में लगभग 17 से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना में रायपुर की रहने वाली एक युवती की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

