Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

अवैध वेंडर एवं बिना लगेज बुक के फल पकड़े गए, प्लेटफार्म पर धूम्रपान, पकड़ा गया

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा ट्रेनों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी संदर्भ में वाणिज्य विभाग द्वारा 20 से 21.03.2026 को 1:00 बजे तक दुर्ग स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष गहन अभियान चलाया गया। दुर्ग स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जाँच की गई विशेष रूप से रात की ट्रेनों की जाँच की गई।
इस अभियान के परिणाम इस प्रकार हैं:

(1) 10 अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ को सौंप दिया गया और उन पर धारा 144 और 147 के तहत
मामला दर्ज किया गया।

(2) दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म पर 547 किलो फलों को जप्त किया गया क्योंकि यह सामान बिना पार्सल की अनुमति के रखा था। जिसमें केला, तरबूज, अंगूर एवं खीरा जो कि लगभग 39 कैरेट में भरा हुआ था साथ ही 11 खाली कैरेट भी पकड़े गए जो लगभग 25 किलो के थे सभी सामग्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग के अधीन जमा किया गया ।

(3) 04 यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया जिन्हें ₹800 का फाइन किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष गहन अभियान “ऑपरेशन क्लीन” गोपनीय योजना के रूप में शुरू किया गया है । यात्रियों की सुविधा एवं व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान ऑपरेशन क्लीन चलाता रहेगा। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button