Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर प्रहार : “रिक्की” पैनल के माध्यम से Aviator, Wingo एवं अन्य ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर दांव, दो गिरफ्तार 

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कडी में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफाॅर्म के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पूर्व में 21.12.2025 को आरोपी मनोज पोपटानी पिता नंदलाल पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा बिलासपुर को पकडा गया था जो पुछताछ पर बताया था कि यह अपने साथी राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा किकेट मैच का बिलासपुर, रायपुर एवं विभिन्न महानगरो में बैठकर संचालित कर मोटी रकम प्राप्त करते है रकम को प्राप्त करने के लिए एवं आहरण करने के अपने अपने एवं आम जनता से कमिशन का लालच देकर बैंक खाता को अपने अन्य सहयोगियो से प्राप्त कर उपयोग करते थे बताया था। आरोपी के बताये अनुसार उक्त दोनो आरोपी का पतातलाश किया जा रहा था जो पुलिस को चकमा देकर स्थान एवं मोबाईल बदलकर लुकछिप कर रहे थे जिन्हे रायपुर में होने की सूचना पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टेक्निकल टीम के सहयोग से दबिश देकर मिलने पर पूछताछ हेतु थाना सिविल लाईन बिलासपुर लाकर प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर एवं राजेश उर्फ राजा बजाज से विस्तृत पूछताछ किया गया जो बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था विगत कुछ दिनो से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर आॅनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था आरोपी के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री नगदी रकम मोबाइल, लैपटाॅप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के आॅनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया।
नाम आरोपी –
1.राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन चन्द्र बजाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ए-59 गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2.प्रदीप खत्री पिता रामचंद खत्री, उम्र 34 वर्ष, निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्ती
➡️ एचपी पवेलियन लैपटॉप (नीला रंग)
➡️ सैमसंग S25 अल्ट्रा मोबाइल (सफेद रंग)
➡️ आईफोन 16 प्रो (काला रंग)
➡️ आईफोन 17 प्रो (सफेद रंग)
➡️ बैंक पासबुक – 05 नग
➡️ चेकबुक – 05 नग
➡️ होंडा सिटी कार (CG 10 AL 6300)
➡️ मारुति ब्रेजा (CG 10 BS 2111)
➡️ मारुति स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AQ 3352)
➡️ होंडा एक्टिवा (व्हाइट)
➡️ नकद राशि – ₹6,90,000/-
➡️ 02 रजिस्टर, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज
➡️ कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹45,00,000/
➡️ आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों में लाखो रुपये का ट्रांजेक्शन पाया गया है, जिसकी विस्तृत जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
तरीका-ए-वारदात–
➡️ कस्टमर टेलीग्राम के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर जोड़े जाते थे।
➡️ कस्टमर व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर लिंक प्राप्त करते थे, जिसके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला जाता था।
➡️ मुनाफे का 65% हिस्सा हेड ऑफिस एवं 35% हिस्सा ब्रांच को प्राप्त होता था।
➡️ लेन-देन हेतु फर्जी सिम कार्ड एवं फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button