Google Analytics
मनोरंजन

धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा, असली चेहरों से प्रेरित किरदारों ने बढ़ाया क्रेज

एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। हालांकि फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह सिर्फ इसकी कहानी या एक्शन नहीं, बल्कि इसमें दिखाए गए वे किरदार हैं जो असल जिंदगी की चर्चित और विवादित शख्सियतों से प्रेरित बताए जा रहे हैं। यही कारण है कि दर्शक फिल्म देखने के बाद लगातार इन किरदारों के पीछे की असली पहचान जानने में जुटे हैं।

फिल्म में Ranveer Singh लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का डबल किरदार निभाया है। उनका यह अवतार पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक और प्रभावशाली बताया जा रहा है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वहीं R. Madhavan ने आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल की भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि उनका किरदार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval से प्रेरित है। फिल्म में उनके किरदार में रणनीतिक सोच, सख्ती और देशभक्ति का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में नई एंट्री के तौर पर सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद का रोल निभाया है, जिसे कुख्यात माफिया और पूर्व नेता Atiq Ahmed से प्रेरित बताया जा रहा है। इस किरदार में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है और यह फिल्म का एक अहम आकर्षण बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button