Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

3 बड़े बकायादारों ने निगम को तत्काल किया भुगतान

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्यवाही करते हुए आज सीलबंदी की कार्यवाही की गयी.
सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 3 बड़े बकायादारों द्वारा तत्काल 921004 के बकाये की राशि का भुगतान कर दिया गया
बकायादार क्रमशः ओशो भवन ट्रस्ट गुढ़ियारी द्वारा 519149, सुनील कुमार शर्मा द्वारा 246338 एवं वालजी भाई कांतिलाल द्वारा 155517 का भुगतान सीलबंद की कार्यवाही के दौरान तत्काल स्थल पर कर दिया गया.
नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही में नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू की स्थल पर उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button