Google Analytics
टेक - ऑटोतकनीकी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना-चांदी सस्ते, एमसीएक्स पर दाम गिरे

वैश्विक बाजार में जारी अस्थिरता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह करीब 10:30 बजे सोने के 2 अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट का भाव 0.31 प्रतिशत घटकर 1,62,795 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी के 5 मई 2026 कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.78 प्रतिशत गिरकर 2,75,690 रुपये हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.56 प्रतिशत गिरकर 5,212.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि युद्ध को लेकर मिलेजुले संकेत मिलने से निवेशकों में सतर्कता का माहौल है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब बाजार की नजर अमेरिकी जीडीपी और मुद्रास्फीति के आगामी आंकड़ों पर टिकी है। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति के संकेत मिल सकते हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों की अगली दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button