
छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है।


