Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) और 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। हृदय संबंधी समस्याओं के चलते उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

सूत्रों के मुताबिक, विश्वरंजन को पिछले महीने कार्डियक संबंधी दिक्कतों के कारण पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button