Google Analytics
टेक - ऑटोतकनीकी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 80,000 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14% की बढ़त के साथ 80,015.90 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17% चढ़कर 24,765.90 पर पहुंच गया।

बाजार में तेजी की मुख्य वजह डिफेंस और मेटल सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी इंडिया डिफेंस सबसे ज्यादा 2.55% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मेटल 2.29%, निफ्टी पीएसई 2.22%, निफ्टी इन्फ्रा 2.21%, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.10%, निफ्टी कमोडिटीज 2.05% और निफ्टी एनर्जी 1.92% की बढ़त के साथ बंद हुए।

हालांकि बाजार की इस तेजी के बीच आईटी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.59% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे टेक शेयरों पर दबाव बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button