Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर स्टेशन पर होली त्योहारी सीजन में क्राउड मैनेजमेंट, यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

रायपुर। 1 मार्च 2026 से रंगो भरे होली त्यौहार के दौरान रायपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही है जैसे कि :- स्पेशल ट्रेन, कंफर्म बर्थ, होल्डिंग एरिया, भीड़ – भाड़ प्रबंधन, खान – पान सुविधा जैसे कई सुविधाये दी जा रही है। यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु स्टेशनों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट किया गया है।

होलिडिंग एरिया / ठहराव की सुविधा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती हैं तो उनके लिए होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं। जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ का जमाव ना हो। 30 x 150 साइज़ का लगभग 4500 स्क्वायर फीट विशाल होल्डिंग एरिया 500 से अधिक यात्रियों के बैठने लिए बनाया गया है । होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों की संख्या के अनुरूप होल्डिंग एरिया का और विस्तार किया जा सकता है।
जिसमें चेयर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए, एयर कूलर एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होल्डिंग एरिया में खान-पान की व्यवस्था बहुत ही न्यूनतम दरों पर जनता खाना ₹15 में, इकोनामी मिल ₹20 में, एवं ₹14 में रेल नीर की व्यवस्था की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए टीटीई द्वारा लगातार यात्रियों को पर्याप्त जानकारी एवं काउंसलिंग किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए अन्य स्टेशनों पर भी क्राउड मैनेजमेंट होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का भगदड़ न हो इसीलिए भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यात्रियों के ठहराव की सुविधा रेलवे स्टेशन परिसरों पर प्रदान गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में पानी की सुविधा, होल्डिंग एरिया में ही टिकट लेने की सुविधा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर सीसीटीवी कैमरा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

एम्बुलेंस की सुविधा रायपुर स्टेशन पर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस की सुवधा भी उपलब्ध कराई गई है।

स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों की सुविधा के लिए 14 स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही है । दुर्ग रायगढ़ के बीच पूर्णता लोकल मेमू ट्रेन।

टिकट काउंटर टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ न हो यात्री व्यवस्थित होकर टिकट ले इस हेतु समुचित टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है। इसमें स्टेशन परिसर में ही टीटीई द्वारा मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग कि सुविधा। रायपुर स्टेशन परअनारक्षित टिकट काउंटर का रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्टिंग है। ATVM है, अनारक्षित टिकट लेने में असुविधा ना हो इस हेतु वाणिज्य विभाग के अधिकारियों वाणिज्य निरीक्षकों सुपरवाइजरो द्वारा लगातार भीड़ की निगरानी की जा रही है।

उद्घोषणा-उद्घोषणा सिस्टम के माध्यम से स्टेशनों पर लगातार कोच पोजिशन एवं ट्रेनों का आवागमन का समय एवं प्लेटफार्म की सूचना यात्री हित की अन्य सूचनाओं को प्रदान किया जा रहा है।

इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सा रूम (ईएमआर) रायपुर स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सा रूम बनाया गया है। हेल्थ चेक – अप की सुविधा एवं डॉक्टर ” ऑन कॉल बेसिस” पर उपस्थित रहेगें।

यात्रियों का स्टेशन में सुगम्य प्रवेश- रायपुर स्टेशन पर यात्रियों का निर्वाध प्रवेश हो इस हेतु रायपुर स्टेशन के सभी गेट पर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की गई है।..

अधिकारियो द्वारा निगरानी ट्रेनों में टीटीई को निर्देशित किया गया है कि वह क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान एवं यात्रियों की यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित कर रेल नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में प्रवेश करा रहे है। वाणिज्य विभाग के अधिकारी, निरीक्षक लगातार क्राउड मैनेजमेंट पर निगरानी बनाए हुए हैं।

पूछताछ केंद्र पूछताछ केंद्र पर त्वरित एवं सही जानकारी उपलब्ध हो इस हेतु भी संबंधित निरीक्षकों एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनाती

पेयजल एवं खानपान- यात्रियों के लिए पेयजल एवं खानपान की व्यवस्था स्टेशनों पर उपलब्ध सभी स्टॉल एवं कैटरिंग यूनिटों को निर्देशित किया गया है पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध रखें ताकि यात्रियों को और असुविधा न हो।

यात्री सुरक्षा – यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्टेशन पर सी.सी.टी.वी कैमरा, स्कैनर लगाए गए हैं अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल, अन्य सेवा दलो की व्यवस्था की गई है।

बैटरी ऑपरेटेट कार सर्विसेस बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए बैटरी ऑपरेटेट कार के माध्यम से स्टेशन परिसर पर एक प्लेटफार्म से दुसरे प्लेटफार्म पर आने जाने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वाणिज्य कंट्रोल रूम विशेष क्राउड मैनेजमेंट वाणिज्य कंट्रोल रूम बनाया गया है 24 घंटे सभी ट्रेनों एवं स्टेशनों पर उपलब्ध वाणिज्य स्टाफ से लगातार संपर्क बनाए रखने हेतु व्यवस्था जाएगी एवं संबंधित वाणिज्य निरीक्षक यात्रियों की सुविधा हेतु जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे रेल मदद पर यात्री सक्रीय है तुरंत ही उनकी समस्या का निवारण किया जा रहा हैं।

सजगता- सतर्कता – एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म का उपयोग करते समय सावधानी रखने, लिफ्ट ओवर लोडेड ना हो एस्केलेटर का संचालन सही हो इसकी सुनिश्चितता करेंगे एवं सुव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी, आगजनी की घटनाओ से बचाने के लिए सभी स्टाफ की सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button