
दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी। ‘X’पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर मैं क्षेत्र के प्रत्येक युवा को तथा विशेष रूप से टीम जम्मू-कश्मीर को, जिन्होंने यह इतिहास रचा है, हार्दिक बधाई देता हूँ। यह एक ऐसा क्षण है जो हर नागरिक को अपार गर्व से भर देता है और यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर में आए नए बदलाव अब वहां के युवाओं की नई पहचान बन चुके हैं। शांति, प्रगति और समृद्धि के मंत्र ही नए जम्मू-कश्मीर की प्रेरक शक्ति हैं।

