Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

रिंकू सिंह के पिता का निधन: कैंसर से जंग हार गए, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब थे। उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत से लेकर भारतीय टीम तक के सफर में उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद खानचंद सिंह ने अपने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button