Google Analytics
एंटरटेनमेंट

अमेजन प्राइम वीडियो पर आज से स्ट्रीम होगी बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा इक्कीस

मुंबई। श्रीराम राघवन के निर्देशन और दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी ‘इक्कीस’, मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बिन्नी पड्डा द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, दिवंगत धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और राहुल देव मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘इक्कीस’ अब भारत सहित दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज ‘इक्कीस’ के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक दमदार बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की असाधारण सच्ची कहानी से प्रेरित है। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने युवा अरुण खेत्रपाल PVC का लीड रोल निभाया है। उनके साथ फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें दिवंगत धर्मेंद्र अपनी आखिरी ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस में ब्रिगेडियर खेत्रपाल के टचिंग रोल में नजर आएंगे, साथ ही जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं। दिनेश विजन द्वारा प्रोड्यूस और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बिन्नी पड्डा द्वारा को-प्रोड्यूस की गई ‘इक्कीस’ अब भारत और दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button