Google Analytics
दिल्लीराज्य

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, 7 की मौत

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस सोमवार शाम भीषण हादसे का शिकार हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L विमान रांची से उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद चतरा जिले के समरिया क्षेत्र के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था। लगभग 7:31 बजे एयरक्राफ्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क अचानक टूट गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने समरिया के जंगलों में तेज धमाके और आग की लपटें देखीं। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तो विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, उड़ान के दौरान पायलट ने खराब मौसम के कारण रूट बदलने की अनुमति मांगी थी। इसी बीच विमान का कम्युनिकेशन बाधित हो गया और कुछ ही मिनटों में वह क्रैश हो गया। प्राथमिक तौर पर मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button