
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सोमवार से चार दिवसीय छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है। उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
इस इवेंट में देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने बताया कि इस बार गुलमर्ग में अच्छी बर्फबारी होने से प्रतियोगिताएं और भी रोमांचक होंगी। यह आयोजन 23 से 26 फरवरी तक चलेगा।
इससे पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला चरण 20 से 26 जनवरी तक लेह, लद्दाख में आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स के अब तक के सभी छह संस्करण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ही हुए हैं।


