
छत्तीसगढ़ के अकलतरा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान अंकुश लीला राम सुनवाने के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के गोंदिया जिला के नवे गांव का निवासी था।
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अंकुश अपने तीन अन्य साथियों के साथ काम के सिलसिले में ओडिशा के संभलपुर गया हुआ था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।

