Google Analytics
मध्य प्रदेशराज्य

रिटायर टीआई ठगी के हुए शिकार, 14 लाख से ज्यादा की ठगी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रिटायर टीआई ठगी का शिकार हो गए। उनके साथ 14 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग कंपनी के नाम से मिलता जुलता एक ग्रुप बनाया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां से ठगी की वारदात का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर पुलिस अधिकारी कोमल दियावार को फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बने ग्रुप में जोड़ा और मोटा मुनाफा दिखाकर खातों में पैसे डलवाकर 14 लाख रुपए की ठगी की। जब अचानक ग्रुप बंद हुआ तो शक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button