Google Analytics
दिल्लीराज्य

15 कंपनियों ने 1000 से अधिक खाली पदों के लिए किया उम्मीदवारों का चयन 

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने 21 फरवरी, 2026 को एनआईईएलआईटी दिल्ली का युवा रोजगार मेला आयोजित किया। यह मेला एनआईईएलआईटी के पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में जनकपुरी के पंखा रोड एनआईईएलआईटी दिल्ली कार्यालय में आयोजित किया गया। 15 कंपनियों ने अपने-अपने विभागों में 1000 से अधिक खाली पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया। इस रोजगार मेले के लिए 750 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।

 

कौशल में असमानता को भरना

रोजगार महानिदेशालय के उप-क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी श्री थल्लुरु सुधीर ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एनआईईएलआईटी दिल्ली में प्रभारी निदेशक श्रीमती शीतल चोपड़ा ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फिर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित रोजगार मेला के लिए एनआईईएलआईटी दिल्ली सेंटर के लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रोजगार मेला में भाग लेने वाली कंपनियों को भी धन्यवाद दिया।

इस आयोजन के दौरान, सिद्धि इंफोनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पेटीएम, जस्ट डायल, बजाज कैपिटल, हैलो मनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, माई मनी मंत्रा, वी5 ग्लोबल, एक्सिस बैंक, विजन प्लस सिक्योरिटी कंट्रोल लिमिटेड, हायरिंगप्ले प्राइवेट लिमिटेड, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड, सोनबरसा फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, 3आई इंफोटेक और एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों के लिए प्लेसमेंट डेस्क लगाए गए थे।

 

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

बीते कुछ वर्ष में, एनआईईएलआईटी ने सूचना, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी (आईआईटीसी) और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसके विस्तृत अखिल भारतीय नेटवर्क में 55 से अधिक निजी/ विस्तार केंद्र, कई आगामी केंद्र और 8500 से अधिक प्रशिक्षण भागीदार शामिल हैं। इसी वजह से, एनआईईएलआईटी रोपड़ (पंजाब) को विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है, जिसकी 11 घटक इकाइयां आइजोल, अगरतला, औरंगाबाद, कालीकट, गोरखपुर, इंफाल, इटानगर, केकड़ी, कोहिमा, पटना और श्रीनगर में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button