Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार युवक वाहन की किस्त जमा कर घर लौट रहा था, वहीं दूसरी बाइक पर तीन युवक पिकनिक मनाकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान किनकेल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल जिला चिकित्सालय जशपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button