
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बुलियन बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमतों में 6700 रुपये की तेजी दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब 1500 रुपये तक महंगा हुआ है।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में कमोडिटी बाजार एमसीएक्स पर चांदी 4.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,51,500 प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना भी 0.91 प्रतिशत कमजोर होकर ₹1,56,631 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल से सोना-चांदी की कीमतों की दिशा तय होने की संभावना है।


