Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

तेज रफ्तार बाइक नाली में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमू नगर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान हेमू नगर वाम्बे आवास निवासी राहुल यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोजी-मजदूरी करता था। घायल युवक सुमित यादव (20 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राहुल के साथ ही उसी अपार्टमेंट में रहता था। दोनों रविवार रात घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

सुबह करीब पांच बजे किसी राहगीर ने नाली में गिरी बाइक देखी और आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दोनों युवकों के स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को नाली से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित का इलाज शुरू किया गया, प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button