Google Analytics
टेक - ऑटोतकनीकी

सेंसेक्स-निफ्टी तीन दिन की तेजी के बाद फिसले

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुझान के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तीन कारोबारी दिनों की तेजी को तोड़ते हुए गिरावट के साथ बंद हुए।

मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 83,313.93 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स में और दबाव देखने को मिला और यह 666.07 अंक या 0.79 प्रतिशत टूटकर 83,151.62 तक पहुंच गया।

इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी कमजोरी के साथ 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 25,642.80 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते घरेलू इक्विटी बाजार दबाव में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button