उत्तराखंडराज्य

भूकंप के झटकों से दहल गया भारत का ये राज्य, पड़ोसी देशों में भी हिली धरती

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत सूबे के कई हिस्सों में मंगलवार की शाम को भूकंप के हल्के से मध्यम झटके महसूस किए गए। बता दें कि इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में पाया गया है। सूबे के अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी तरह की कोई जान-माल की हानि या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि भूकंप के झटकों ने शहरवासियों में कुछ देर के लिए दहशत से भर दिया था।

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर यानी कि EMSC के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार के अक्याब (Akyab) से करीब 113 किलोमीटर पूर्व में था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज यानी कि GFZ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 (कुछ रिपोर्टों में 5.9) थी और यह जमीन से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बताया जा रहा है कि इतनी कम गहराई के कारण ही म्यांमार में आए इस भूकंप के झटके कोलकाता तक महसूस हुए।

बता दें कि इस भूकंप के झटके न सिर्फ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में, बल्कि पड़ोसी बांग्लादेश के भी कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर भी हलचल देखने को मिली और लोग इससे जुड़े अनुभव साझा करते नजर आए। भूकंप के झटकों की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे। EMSC के मुताबिक, पिछले 71 घंटों में म्यांमार में यह तीसरा भूकंप था। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश में भूकंप आया था, लेकिन वहां भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button