
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अलीपुरद्वार मंडल के न्यू माल स्टेशन में गाड़ी संख्या 22511/22512 एलटीटी-कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
5 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी न्यू माल स्टेशन 06.48 बजे पहुंचेगी तथा 06.50 बजे रवाना होगी|
8 फरवरी 2026 से गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यू माल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी न्यू माल स्टेशन 01.03 बजे पहुंचेगी तथा 01.05 बजे रवाना होगी |


